Move to Jagran APP

शहर में घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद, निगम ने यूजर चार्ज का बिल भेजे

शहर में कंपनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। इसके विपरीत निगम ने तीन साल पुराने यूजर चार्ज का बिल लोगों को भेज दिया है। इसके लिए लोगों ने निगम में लिखित में शिकायत की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:39 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 08:39 AM (IST)
शहर में घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद, निगम ने यूजर चार्ज का बिल भेजे

जागरण संवाददाता: अंबाला शहर

loksabha election banner

शहर में कंपनी ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। इसके विपरीत निगम ने तीन साल पुराने यूजर चार्ज का बिल लोगों को भेज दिया है। इसके लिए लोगों ने निगम में लिखित में शिकायत की। नगर निगम ने तीन साल पहले डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर कंपनी को दिया था। इसमें कंपनी के कर्मी घर-घर जाकर कूड़े को उठाने काम करते थे। नगर निगम हर साल नई कंपनी को टेंडर देता था। कंपनी के कर्मचारी कूड़े को उठाने के बाद डंपिग ग्राउंड में डंप करते थे, लेकिन कंपनी ने तीन महीने से काम बंद कर दिया है। मंगलवार को मॉडल टाउन के लोगों ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई। फोटो संख्या 36

कंपनी के कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए काफी समय से नहीं आ रही है। लोग खुद ही कूड़े को डस्टबिन में गिराते हैं। इसके बाद भी तीन साल का दुकान का का करीब पांच हजार रुपये का यूजर चार्ज का बिल भेज दिया। इसके लिए निगम में शिकायत भी की जा चुकी है।

राजीव शर्मा, मानक चौक, शहर फोटो संख्या 37

नगर निगम के कर्मचारी कभी-भी घरों से कूड़ा उठाने के लिए नहीं आते हैं। इसके बावजूद तीन साल का यूजर चार्ज घर पर भेज दिया है, जो पूरी तरह से गलत है। यदि निगम को यूजर चार्ज लेना था, तो घरों से कूड़ा भी नियमित उठाना था।

आशीष, मॉडल टॉउन, शहर कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। लेकिन निगम लोगों को पुराने यूजर चार्ज के बिल भेज रहा है। जिन लोगों ने बिल जमा नहीं किए हैं।

अनिल राणा, सीपीओ, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.