विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्वेलर से एक करोड़ रंगदारी मामले में सरकारी टीचर गिरफ्तार, गैंगस्टर वेंकट गर्ग साथ मिले होने का आरोप

Published: Sat, 22 Aug 2026 07:00 AM (IST)

नारायणगढ़ सीआईए ने ज्वेलर से एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में सरकारी शिक्षक अजय कुमार उर्फ दर्शन लाल वालिया को गिरफ्तार किया है।

नारायणगढ़ में एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में सरकारी शिक्षक अजय वालिया गिरफ्तार।

नारायणगढ़ में एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में सरकारी शिक्षक अजय वालिया गिरफ्तार।

HighLights

  1. सरकारी शिक्षक अजय वालिया एक करोड़ फिरौती मामले में गिरफ्तार

  2. गैंगस्टर वेंकट गर्ग के साथ संगठित अपराध में शामिल होने का आरोप

  3. आरोपी को नारायणगढ़ अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़। ज्वेलर से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ ने मुख्य आरोपित सरकारी शिक्षक अजय कुमार उर्फ दर्शन लाल वालिया को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक अजय वालिया को मिड डे मिल प्रकरण में सरकार के खिलाफ टिप्पणी पर बर्खास्त कर दिया गया था।

लेकिन वर्ष 2020 में हाई कोर्ट से राहत मिली थी। उनका हेडक्वार्टर यमुनानगर के प्रताप नगर (खिजराबाद) सीसे स्कूल निर्धारित किया था। आरोपित शिक्षक पर गैंग्स्टर वेंकट गर्ग के साथ संगठित अपराध में शामिल होने के आरोप हैं। आरोपित को शुक्रवार को नारायणगढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

हालांकि सीआईए ने चार दिन का रिमांड मांगा था। मामला चार मार्च 2025 की रात का है, जब मुख्य बाजार स्थित आशीष ज्वेलर्स के मालिक देवाशीष वर्मा और उनके बेटे को रात करीब सवा आठ बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। कॉलर ने खुद को वेंकट रमन बताकर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी और रुपये न मिलने पर गोलियों से भूनने की धमकी दी थी।

डर के चलते उसने कॉल काटकर इंटरनेट बंद कर दिया। इसके बाद ज्वेलर के बेटे देवांश के फोन पर उसी नंबर से वाट्सएप कॉल आई। उसे कहा कि अपने बाप को बोल की फोन बंद करने से नुकसान होगा। उसके फोन पर घर के बाहर की वीडियो भेजी गई। थाना नारायणगढ़ में 16 मार्च 2025 को केस दर्ज किया था। मामले की जांच में पुलिस को पता चला था कि यह धमकी भरी कॉल बदमाश वेंकट गर्ग ने की थी।

पूछताछ और जयपुर से बरामदगी बाकी

जांच में सामने आया कि आरोपित अजय कुमार ने मुख्य सरगना वेंकट गर्ग व अन्य साथियों के साथ मिलकर नारायणगढ़ में व्यापारियों को डरा-धमकाकर संगठित अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपित की निशानदेही पर वैशाली नगर, जयपुर (राजस्थान) स्थित उसके किराए के कमरे से वारदात में इस्तेमाल उस मोबाइल फोन को बरामद करेगी, जिसमें इस घटना से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

मामले में अभी चेतन वर्मा निवासी चानना कॉलोनी जोकि वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया रह रहा है कि गिरफ्तारी शेष है। इससे पहले इस मामले में करनाल जेल में बंद वेंकट गर्ग को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था जिसे बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

एक करोड़ की फिरौती प्रकरण में शिक्षक अजय वालिया को गिरफ्तार किया गया है। वह यमुनानगर में किसी सरकारी स्कूल में तैनात था। एक दिन का रिमांड मंजूर हुआ है।- कर्मबीर, सीआईए नारायणगढ़ प्रभारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।