होम शॉप 18 में टाटा सफारी इनाम का लालच देकर महिला से ठगे 8,66,505
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : होम शॉप-18 में टाटा सफारी इनाम का लालच देकर शहर के
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : होम शॉप-18 में टाटा सफारी इनाम का लालच देकर शहर के मिलापनगर की सुनीता ग्रोवर को ठगों ने 8,66,505 रुपये का चूना लगा दिया। सुनीता आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में पैसे डलवाती चली गई। उसे इनाम देना तो दूर की बात रही, ठग उसके पैसे हड़प गए। हेराफेरी का अहसास तब हुआ जब उससे टाल-मटोल होने लगी, उसका फोन तक सुनना बंद कर दिया गया। अपने स्तर पर तलाशने पर भी जब आरोपी पहचान में न आए, कंपनी ने उनके बारे जानकारी तक होने से इंकार कर दिया, तब एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आíथक अपराध शाखा ने अपनी जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद एफआइआर दर्ज करने की सिफारिश की। मंगलवार देर रात राज मल्होत्रा व अमित राज के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी गई। यह घटनाक्रम इसी वर्ष मार्च व अप्रैल माह में हुआ।
केस के अनुसार सुनीता होम शॉप वेबसाइड से लंबे समय से सामान मंगवाती हैं। 29 मार्च को राज मल्होत्रा नामक व्यक्ति ने उसे फोन पर बताया कि होम शॉप में उनकी टाटा सफारी इनाम में निकली है, जिसका मूल्य 12.50 लाख है। वे चाहें तो सफारी या राशि, दोनों में से एक इनाम ले सकती हैं। उसके बाद अमित राज ने कंपनी कर्मचारी बनकर उन्हें फोन किए, वह उसकी बातों में आ गई। उसके बाद कंपनी की तरफ से उन्हें इनाम का मैसेज भी किया गया। उन्हें पूरा विश्वास हो गया। राज मल्होत्रा ने कहा कि यदि वह इनाम की राशि चाहती हैं तो उन्हें टैक्स के तौर पर 12005 रुपये जमा कराने होंगे। सुनीता ने अमित के खाते में पैसे डलवा लिए। इसके बाद राज मल्होत्रा उन्हें बहलाता-फुसलाता रहा। उनके कहेनुसार बैंक खाते में 30 मार्च को 18000, 31 को 37500, 4 अप्रैल को 43000, 7 को 44000, 17 को 1.25 लाख, 24 को 25000 व अन्य तारीखों पर पैसे डलवाए जोकि कुल 8,66,505 रुपये बने। उसके बाद जब वह उनसे इनाम की बात करती तो वह इधर-उधर की बातें करने लगते। अंत में फोन तक उठाना बंद कर दिया। आíथक अपराध शाखा की जांच में महिला द्वारा पेश किए गए सबूतों में पाया गया कि उन्हें कार के इनाम का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया। चौकी नंबर 5 इंचार्ज सुखदेव ¨सह के अनुसार केस की तफ्तीश जारी है। दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।