जेब में सुसाइड नोट डाल निगला जहरीला पदार्थ
जासं, अंबाला शहर: जेब में सुसाइड नोट डालकर 41 वर्षीय विक्रम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आन
जासं, अंबाला शहर: जेब में सुसाइड नोट डालकर 41 वर्षीय विक्रम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन-फानन में परिजन उसे शहर के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत स्थिर थी और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार अंबाला शहर की घास मंडी एरिया में रहने वाले विक्रम ने पारिवारिक कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसने सुसाइड नोट लिखा और उसे अपनी जेब भी डाल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसकी जेब से इस नोट को हासिल किया। हालांकि परिजनों ने यह बात नहीं बताई कि आखिर उस नोट में क्या लिखा था। लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से विक्रम ने यह कदम उठाया।