डेंगू का संदिग्ध मरीज पीजीआइ रेफर
?????? ??????? ????????? ??? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ?????? ??????? ???? ???? ??? ??? ????? ?? ??????? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ??? ????? ???? ?? ?? ?? ???? ??? ?? ??? ?? ????? ?????????? ?? ???? ?????? ???? ?? ????? ?????? ??? ???? ?? ??? ???
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़
नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में उपचार के लिए आए एक मरीज को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डेंगू का संदिग्ध यह मरीज कई दिनों से बीमार था। बताया जाता है कि कई मरीज ऐसे आए हैं कि जिनके प्लेटलेट्स कम हैं। फिलहाल मरीज का उपचार पीजीआइ में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ के कालाअंब का रहने वाला प्रवासी मजदूर मुन्ना एक फैक्ट्री में काम करता है। वह कई दिनों से बीमार था और निजी चिकित्सकों से इलाज करवा रहा था। बुखार नहीं टूटा तो वह नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ आया। यहां पर उसका टेस्ट किया गया, तो पाया कि उसके प्लेटलेट्स कम हैं। डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। निजी चिकित्सकों की मानें, तो क्षेत्र में कई मरीज ऐसे हैं, जिनके प्लेटलेट्स कम मिले हैं।