नागरिक अस्पताल में मेडिकल वेस्ट नष्ट करने का प्लांट बना खंडहर
नागरिक अस्पताल में मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने का प्लांट खंडहर बन गया है। यहां पर लंबे समय से प्लांट बंद होने से मशीनें भी खराब होने लगी है। इसके साथ ही प्लांट की चिमनी भी जंग लगने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नागरिक अस्पताल में मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने का प्लांट खंडहर बन गया है। यहां पर लंबे समय से प्लांट बंद होने से मशीनें भी खराब होने लगी है। इसके साथ ही प्लांट की चिमनी भी जंग लगने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल वेस्ट और बायावेस्ट को उठाने कार्य निजी कंपनी करती है।
नागरिक अस्पताल परिसर में सर्जिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए प्लांट बना था। यहां पर सिरिज, पोलिथिन, कॉटन और परिसर की गंदगी को प्लांट में निस्तारण किया जाता था। यहां पर मशीनों से सर्जिकल वेस्ट को नष्ट किया जाता था। धुएं के लिए काफी ऊंची चिमनी भी लगी है, ताकि वायु प्रदूषण न हो सके, जबकि नजदीक के लोग प्लांट की चिमनी से निकलने वाले धुंए से लोग परेशान थे। इसके लिए लोगों ने शासन और प्रशासन से शिकायत की थी। इसमें उनका कहना था कि चिमनी से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी बना है। इसके लिए लोग हाईकोर्ट तक भी चले गए थे। शासन के आदेश के बाद सर्जिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए बना प्लांट बंद कर दिया है। इस प्लांट को बंद हुए दस साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस वजह
यहां पर अस्पताल के कपड़े धोने के लिए प्लांट लगा है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने बायोवेस्ट के लिए कंपनी को टेंडर कर दिया है। अब कंपनी के कर्मचारी बायोवेस्ट उठाने कार्य करती है। इसके बाद से परिसर का सर्जिकल उपकरणों को नष्ट करने का प्लांट बंद है। इतने लंबे से प्लांट बंद होने से मशीने भी खराब होने लगी है। यहां तक चिमनी नीचे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अब चिमनी को देखने में लगता है कि कोई सुरक्षा के लिए वॉच टॉवर लगा है।
शासन के आदेश के बाद से प्लांट बंद है। यहां पर पहले सर्जिकल वेस्ट को निस्तारण किया जाता था।
डॉ. पूनम जैन, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग।