नहर के साथ सप्लाई भी बंद, मेयर ने उठाई बाल्टी
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : भाखड़ा नहर की सप्लाई बंद होने के कारण अब आम जनता के पा
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : भाखड़ा नहर की सप्लाई बंद होने के कारण अब आम जनता के पास पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। पहले ही दिन स्थिति यह रही कि अंबाला शहर में करीब छह कालोनियों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। इसके साथ ही कैंपर के पानी की सप्लाई भी कुछ स्थानों पर नहीं हो सकी। ऐसे में प्रभावित लोग नगर निगम के मेयर रमेश मल के कार्यालय में पहुंचे गए।
लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पानी की दिक्कत थी लेकिन आज तो हद हो गई। हर अधिकारी व कर्मचारी को फोन कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए मेयर खुद बकर मंडी कालोनी में पहुंचे और स्थिति देखी। इस पर मेयर रमेश मल ने खुद बाल्टी उठाई और लोगों के साथ पड़ौस के सबमर्सिबल से पानी भरवाया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि 24 घंटे के भीतर पानी की परेशानी दूर नहीं हुई तो वह उनके साथ मिलकर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।
शहर में इन एरिया में बाधित रही पानी की सप्लाई
बाल्मीकि बस्ती, बकरा मंडी, नाहन हाउस, बाबा पकड़े वाली गली, खटीक मोहल्ला, पुराना बकरा मंडी इन एरिया में लोग पानी की बूंद-बूंद को दिनभर तरसते रहे। यह वार्ड मेयर रमेश मल का है। इसीलिए दिनभर मेयर रमेश मल के पास लोगों का तांता लगा रहा है।
नहर का नहीं बना कोई विकल्प
भाखड़ा नहर की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। मंगलवार को दोपहर के समय तक नहर में मात्र सात फुट पानी बचा था जबकि नहर 21 फुट गहरी है। अंबाला की पाइप छह फुट की गहराई पर है। इसीलिए सात फुट पानी रहने तक सप्लाई होती रही। अब केवल और केवल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सेव किए गए पानी से ही लोगों की प्यास बुझेगी। छावनी में 10 दिनों तक एक समय पानी की सप्लाई देकर काम चलाया जा सकता है। शेष पांच दिन कैसे काम चलेगा कहा नहीं जा सकता। शहर में यदि पं¨पग के जरिए एसवाईएल से पानी आ जाता है तो ठीक वरना आठ दिन ही लोगों को पानी नसीब होगा जबकि शेष आठ दिन लोगों के प्यासा रहना पड़ेगा।
आज से आपके एरिया में कुछ इस तरह से होगी जल की आपूर्ति
- दयालबाग एरिया में सुबह पांच बजे से सात बजे तक, शाम को छह बजे से आठ बजे महेशनगर एरिया में
- सदर एरिया में सुबह छह बजे से आठ बजे तक, बीसी बाजार में सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक
-आलू गोदाम खटीक की मंडी और दीना की मंडी एरिया शाम को छह बजे से आठ बजे तक पानी सप्लाई होगा।
इन कालोनियों को मिलेगा छावनी में सुबह शाम पानी
सुभाष कालोनी बूस्टर सुबह छह से आठ व शाम को छह से आठ चलेगा। इसके साथ लगते रानी बाग, सुभाष कालोनी, हाउ¨सग बोर्ड, ट्रिब्यून कालोनी, ग्रीन पार्क इन एरिया व इसके साथ जुड़े एरिया में बूस्टर चलने के समय दो-दो घंटे पानी मिलेगा। क्योंकि इसी बूस्टर से आर्य नगर बूस्टर पर पानी सप्लाई होता है। इसीलिए इस बूस्टर को ज्यादा देर चलाना विभाग की मजबूरी है।
मेयर आफिस में पानी को तरसी जनता
हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि थे कि मंगलवार को मेयर रमेश मल के कार्यालय में भी लोगों को पेयजल नसीब नहीं हुआ। मेयर रमेशमल ने खुद पानी पीने के लिए बोतल मंगवाई। वहीं जब बार-बार कैंपर वाले धीमान से संपर्क किया गया तो उसने बताया की सप्लाई ही नहीं आई तो वह पानी कहां से दे।