Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारी संघ की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के प्रधान नरेश शास्त्री के आह्वान पर संघर्ष को तेज करने की घोषणा की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:10 AM (IST)
सफाई कर्मचारी संघ की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
सफाई कर्मचारी संघ की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

संवाद सहयोगी, बराड़ा : नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के प्रधान नरेश शास्त्री के आह्वान पर संघर्ष को तेज करने की घोषणा की। संघ ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन वृद्धि, भत्ते, वर्दी सुरक्षा तथा बीमा कवच आदि मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। संघ सदस्य राजबाला, कविता रानी, डिपल सेहला, अनुज तथा विक्रम के गले में फूलों का हार डालकर क्रमिक अनशन पर बैठे।

loksabha election banner

सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव नायब सिंह आज नपा सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया। संघ 14 से 15 अक्टूबर 2020 को प्रचार साहित्य बांट कर पोल खोल अभियान चलाएगा, जिसके बाद 28 व 29 अक्टूबर को दो दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। यदि सरकार की ओर से वार्ता की पहल नहीं की गई तो आगामी 8 नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का घेराव किया जाएगा तथा विज के आवास पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान संतोष कुमार, सुलोचन कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, राजू, संजीव कुमार व संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.