डीएवी कालेज की छात्राओं ने तीरंदाजी में पाया दूसरा स्थान
डीएवी कालेज अंबाला शहर की छात्राओं की टीम ने इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर कब्जा कर लिया है। टीम की तरफ से अंकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंकुर ने एकल प्रतियोगिता में कॉलेज को स्वर्ण पदक दिलवाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 09:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: डीएवी कालेज अंबाला शहर की छात्राओं की टीम ने इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर कब्जा कर लिया है। टीम की तरफ से अंकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंकुर ने एकल प्रतियोगिता में कॉलेज को स्वर्ण पदक दिलवाया। कॉलेज की ही छात्रा ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रिसिपल प्रो.राजेश शर्मा ने खेल विभागाध्यक्ष डॉ.राजीव राणा व छात्राओं को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें