छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
सिक्ख गर्ल्स हाई स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रंगोली दिये की सजावट मोमबत्ती सजावट आदि प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थी रंग बिरगे कपड़ों में उपस्थित हुए।
अंबाला: सिक्ख गर्ल्स हाई स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रंगोली, दिये की सजावट, मोमबत्ती सजावट आदि प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थी रंग बिरगे कपड़ों में उपस्थित हुए। प्रिसिपल सुखजिद्र कौर ने बताया कि छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। सभी प्रतिभागियों में थाली, दिया सजावट, मोमबत्ती सजावट बनाने में उत्सुकता दिखी। रंगोली प्रतियोगिता में सेकेंडरी कक्षा में कोमल, किरण और तनीक्षा ने प्रथम स्थान व खुशी ने द्वितीय स्थान व प्राईमरी कक्षा से हरमन, धैर्य व रवीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
----
फोटो- 11
क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया सूझबूझकर जवाब
अंबाला: दएसडी विद्या स्कूल के मल्टीमीडिया हॉल टोड्लर्•ा विग में अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ। क्विज की थीम अवॉर्ड्स एंड रिकग्निशन था। जिसमें पहली से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बाल्यकाल में ही सामान्य ज्ञान को प्राप्त करने की चाह, आत्मविश्वास को जागृत करना था। फाइनल राउंड में पहुंचने से पहले छात्रों को प्रिलिमनरी राउंड में लिखित परीक्षा पार करनी थी। प्रत्येक हाउस से एक-एक मेधावी छात्र को फाइनल राउंड में पहुंचने का सुनहरा अवसर मिला। प्रशनोत्तरी व वीडियो तथा बजर राउंड में हुई। क्विज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य खेलकूद से जुड़े सवाल किए गए। स्कूल की डायरेक्टर प्राचार्या नील इंद्रजीत कौर संधु ने विजेताओं को बधाई दी। फोटो- 5
स्कूल में लगा गणित-विज्ञान मेला
अंबाला: नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला में दीपावली का पर्व प्रकाश उत्सव के नाम से मनाया गया। प्रबंध समिति प्राचार्य अश्विनी कुमार, आचार्य भैया दीदी विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इसमें प्रांतीय 18वां गणित विज्ञान मेले में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस गणित विज्ञान मेले में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
-----