अंबाला में आवारा कुत्ते का हमला, 5 साल के बच्चे को नोचा; नौ वर्षीय बहन ने बचाई भाई की जान
अंबाला शहर के सेक्टर-नौ में करवाचौथ के दिन एक पांच साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। उसकी ...और पढ़ें
-1793371128467_m.webp)
अंबाला में आवारा कुत्ते का हमला। फाइल फोटो
HighLights
पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला।
नौ वर्षीय बहन ने छाते से भाई को बचाया।
बच्चे को बाजू और चेहरे पर चोटें आईं।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। करवाचौथ के दिन सेक्टर-नौ में कारोबारी के पांच साल के बेटे को आवारा कुत्ते ने नोच लिया। गनीमत यह रही कि मौके पर ही उसकी नौ वर्षीय बहन की नजर उस पड़ गई और उसने जैसे-तैसे छाता मारकर अपने भाई की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार वीरवार को सेक्टर-नौ में रहने वाला वैराज दोपहर के समय पास की गली में खेल रहा था।
दोपहर करीब एक बजे वैराज जब घर वापस लौट रहा था। इस दौरान घर के बाहर खड़ी मां शिल्पा उसका इंतजार कर रही थी। इससे पहले कि वह घर के अंदर जाता, आवारा कुत्ते ने वैराज पर हमला कर दिया। शिल्पा कुछ सोच-समझ पाती, उसकी नौ साल की बेटी प्रिशा अपने भाई को बचाने के लिए दौड़ी। बरसात हो रही थी, उससे बचने के लिए प्रिशा के हाथ में पहले से ही छाता था।
प्रिशा ने बिना देरी किए छाते से कुत्ते पर वार कर दिया। तब जाकर कुत्ते ने वैराज को छोड़ा। हमले के बाद लहूलुहान हाल में स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया। कुत्ते ने वैराज की बाजू पर काट लिया। नीचे गिरने के कारण वैराज की आंख, माथे और मुंह पर कान के पास भी चोटें आई।