गीता सत्संग में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने किया राशन वितरण
शिव मंदिर रामबाग में चल रहे गीता सत्संग में रविवार शाम को असहाय एवं गरीब परिवारों के लिए राशन वितरण किया गया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के इस मासिक राशन वितरण कार्यक्रम के साथ ही पांच दिवसीय सत्संग संपन्न हो गया। ज्ञानानंद महाराज ने गीता उपदेश का मुख्य श्रोता अर्जुन ही क्यों पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अर्जुन अपने आप में एक समग्र व्यक्तित्व था। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह गीता पढ़कर देश पर कुर्बान हुए। मदन लाल ढींगरा गीता को साथ में लेकर फांसी के फंदे पर झूल गए। इस मौके रेनू बाला गुप्ता मेयर नगर परिषद् करनाल बृजलाल गुप्ता हैप्पी चावला मुनीष शर्मा संजय शर्मा राजकुमार संत पवन चावला राजू चावला केवल कृष्ण मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शिव मंदिर रामबाग में चल रहे गीता सत्संग में रविवार शाम को असहाय एवं गरीब परिवारों के लिए राशन वितरण किया गया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के इस मासिक राशन वितरण कार्यक्रम के साथ ही पांच दिवसीय सत्संग संपन्न हो गया। ज्ञानानंद महाराज ने गीता उपदेश का मुख्य श्रोता अर्जुन ही क्यों पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अर्जुन अपने आप में एक समग्र व्यक्तित्व था। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह गीता पढ़कर देश पर कुर्बान हुए। मदन लाल ढींगरा गीता को साथ में लेकर फांसी के फंदे पर झूल गए। इस मौके रेनू बाला गुप्ता मेयर नगर परिषद् करनाल, बृजलाल गुप्ता , हैप्पी चावला, मुनीष शर्मा, संजय शर्मा, राजकुमार संत, पवन चावला, राजू चावला, केवल कृष्ण मौजूद रहे।