एंकर मंदिरों में जूट बैग इस्तेमाल के लिए फैलाई जागरूकता
शहर के मंदिरों में निगम ने लोगों को जूट के बैंग का प्रयोग करने को जागरुक किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर के मंदिरों में निगम ने लोगों को जूट के बैग का इस्तेमाल करने को जागरूक किया। सुबह में शिव मंदिरों में निगम कर्मियों ने मंदिरों में पांच रुपये का जूट का बैगों की बिक्री। इसके लिए मंदिरों में अवकाश के दिन भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। साथ ही लोगों से पोलिथिन का प्रयोग नहीं करने के प्रति भी जागरूक किया।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त आदेश हैं कि प्रदूषण को हानि पहुंचाने वाली पोलिथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। पोलिथिन को जलाने से वायु प्रदूषण होता हैं, और नाले में गिराने पर पानी का निकासी बंद हो जाता है। वहीं, बारिश होने पर नालों को गंदा पानी सड़कों पर गिरता है। ऐसे में डीसी अशोक कुमार ने भी निगम को लोगों को जूट के बैग के प्रति जागरूक करने के आदेश दिए। साथ ही प्रशासन ने निगम को करीब 25 हजार जूट के बैग दिए हैं। साथ ही लोगों से पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। शुक्रवार को अवकाश के दिन मंदिरों में निगम कर्मियों ने लोगों को जूट के बैग के प्रति जागरूक किया। ऐसे में मंदिरों में आने वाले लोगों को पांच रुपये का जूट का बैग दिया। नगर निगम की माने एक जूट की बैग की कीमत करीब दस रुपये हैं, जो लोगों को पांच रुपये में दिया जा रहा है।
वर्जन
लोगों से पोलिथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को मंदिरों में लोगों के लिए जूट के बैगों की बिक्री की गई।
रोहताश बिश्नोई, एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम