विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:42 PM (IST)

अंबाला के शहजादपुर में नेशनल हाईवे-344 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार को पीछे से टक्कर मार दी।

अंबाला में सिक्योरिटी गार्ड की मौत। सांकेतिक फोटो

अंबाला में सिक्योरिटी गार्ड की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारी।

  2. हादसे में 57 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हुई।

  3. अज्ञात वाहन चालक फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, शहजादपुर (अंबाला)। नेशनल हाईवे-344 पर कक्कड़ माजरा के पास पोलो ढाबे के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बापौली निवासी 57 वर्षीय राजकुमार उर्फ माडू के रूप में हुई है। वह राणा सिक्योरिटी ग्लोबल-02 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और रात को ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रामकुमार के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि उसके पिता 7 नवंबर की रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। करीब 9:35 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता का नेशनल हाईवे-344 पर पोलो ढाबा, कक्कड़ माजरा के सामने एक्सीडेंट हो गया है।

वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद राजकुमार सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे, जबकि उनकी बाइक कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली।

पुलिस कर्मचारियों और राहगीरों की मदद से उन्हें निजी वाहन में सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। बेटे के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।