फ्लैग मार्च कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा : एसपी
जिला पुलिस व आइआरबी के जवानों ने शुक्रवार को थाना अंबाला शहर सदर अंबाला नग्गल पड़ाव महेशनगर साहा मुलाना व बराड़ा के क्षेत्रों में जिला पुलिस त्रिपुरा पुलिस व आईआरबी के अधिकारियों/कर्मचारियों ने जिला स्तरीय फ्लैग मार्च किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिला पुलिस व आइआरबी के जवानों ने शुक्रवार को थाना अंबाला शहर, सदर अंबाला, नग्गल पड़ाव, महेशनगर, साहा, मुलाना व बराड़ा के क्षेत्रों में जिला पुलिस, त्रिपुरा पुलिस व आईआरबी के अधिकारियों/कर्मचारियों ने जिला स्तरीय फ्लैग मार्च किया। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि इस का उद्देश्य जनता में चुनावों को लेकर सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च में उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंबाला सुलतान सिंह, सभी प्रबंधक थाना, जिला पुलिस अंबाला, त्रिपुरा पुलिस और आइआरबी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च के दौरान उपरोक्त थानाधिकार क्षेत्रों में आने वाले संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों का दौरा किया गया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ सांझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा जिला अंबाला की सीमाओं पर नाकाबंदी कर वाहनों आदि की चेकिग की जा रही है।