Move to Jagran APP

स्कूल गेम्स : एक से छह सितंबर तक चलेंगी ब्लाक लेवल गेम्स, खंड स्तर पर सौंपी जिम्मेदारियां

जागरण संवाददाता अंबाला स्कूल गेम्स के आयोजन को लेकर जिला स्तर पर आयोजन कमेटी की बैठक

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM (IST)
स्कूल गेम्स : एक से छह सितंबर तक चलेंगी ब्लाक लेवल गेम्स, खंड स्तर पर सौंपी जिम्मेदारियां
स्कूल गेम्स : एक से छह सितंबर तक चलेंगी ब्लाक लेवल गेम्स, खंड स्तर पर सौंपी जिम्मेदारियां

जागरण संवाददाता, अंबाला

loksabha election banner

स्कूल गेम्स के आयोजन को लेकर जिला स्तर पर आयोजन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय किया गया कि खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक से छह सितंबर तक किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने की, जबकि उपजिला शिक्षा अधिकारी रेणू अग्रवाल सहित डीपीई और पीटीआइ मौजूद रहे। बैठक में इन गेम्स के आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

अंबाला में खंड स्तरीय खेलों का आयोजन छह दिनों तक चलेगा। हालांकि क्रिकेट प्रतियोगिता इससे पहले शुरू हो जाएगी। इसके तहत एक से दो सितंबर तक लड़कों की ब्लाक लेवल गेम्स होंगी, जबकि तीन सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह चार व पांच सितंबर को लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जबकि छह सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा ब्लाक लेवल की क्रिकेट प्रतियोगिताएं तीस अगस्त से छह सितंबर तक होंगी। इसके बाद सात सितंबर से लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी, जो नौ सितंबर तक चलेंगी। इसके अलावा दस सितंबर को एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसी तरह दस व बारह सितंबर को लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। खिलाड़ियों को अपने साथ कागजात लेकर आने होंगे।

---------

ब्लाक व जिला खेलों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी

स्कूलों की ब्लाक व जिला स्तरीय खेलों के लिए जिम्मेदरियां सौंप दी हैं। जिन स्कूलों को इनकी जिम्मेदारी दी है, उनकी देखरेख में ही यह प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। ब्लाक स्तरीय खेलों के लिए इनको दी जिम्मेदारी

अंबाला खंड एक : मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय मटेडी शेखा (लड़के एंव लड़कियां)

अंबाला खंड दो : मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय कलर हेडी (लड़के एंव लड़कियां)

साहा खंड : प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहा (लड़के और लड़कियां)

बराडा खंड : मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय सरकपुर (लड़के और लड़कियां)

शहजादपुर खंड : प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर (लड़के एंव लड़कियां)

नारायणगढ़ खंड : प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ (लड़के एंव लड़कियां)

---------

इनको दी जिला स्तरीय खेलों की जिम्मेदारी

- प्रधानाचार्य राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहडी (लड़के)

- प्रधानाचार्य राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नन्यौला (लड़कियां)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.