ATM बूथ में पीछे खड़े शख्स ने दिया ऐसा झांसा कि भनक तक नहीं लगी, कार्ड बदलकर 6 बार में खाते से उड़ा लिए 40000
अंबाला में एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने गया, जहां पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये निकालने के बाद खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
-1795450331113_m.webp)
अंबाला में एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
अंबाला में एटीएम पर कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी।
पीड़ित जयपाल कांडव का डेबिट कार्ड धोखे से बदल दिया गया।
ठगी के बाद पुलिस चौकी नंबर पांच में शिकायत दर्ज हुई।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। एटीएम से नकदी निकालने पहुंचे व्यक्ति को पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा झांसा दिया कि उसे इसकी भनक तक नहीं लगी और उसका डेबिट कार्ड ही बदल दिया।
कुछ देर बाद खाते से 40 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए तो शिकायतकर्ता को ठगी का पता चला। गाजियाबाद के सेक्टर-6 वैशाली निवासी जयपाल कांडव ने पुलिस चौकी नंबर पांच में दी शिकायत में बताया कि उनका अंबाला के रतनगढ़ में भी मकान है।
22 नवंबर को दोपहर करीब 12:50 बजे वह मानव चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने अपने डबिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकाले। उनके पीछे एक व्यक्ति खड़ा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह नकदी लेकर न्यू रतनगढ़ कालोनी स्थित अपने भाई के घर पहुंचा तो मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। कुल 40 हजार रुपये निकाले जाने के छह मैसेज मिले। इनमें एक बार 20 हजार और पांच बार चार-चार हजार रुपये निकाले जाने की सूचना थी।
निकासी बलाना स्थित किसी एटीएम से हुई थी। जयपाल ने अपना डबिट कार्ड चेक किया तो पता चला कि कार्ड उनका नहीं था। उस पर अमनदीप सैनी का नाम लिखा हुआ था।