Move to Jagran APP

राइस मिलर्स ने सुबह शुरू किया धरना, शाम को मांगे माने जाने के साथ हड़ताल खत्म

वभिन्न मांगों को अनाज मंडी शहर में राइस मिलर्स ने दूसरे दिन भी काम ठप रखा। रविवार को मंडी में टेंट लगाया और धरने पर बैठ गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अनिश्चितकालीन समय तक हड़ताल पर चले जाएंगे। शाम तक मंडी में धरना चला, लेकिन इसके बाद मंत्री कर्णदेव कंबोज के आश्वासन पर आढ़तियों ने धरने के साथ हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 01:17 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 01:17 AM (IST)
राइस मिलर्स ने सुबह शुरू किया धरना, शाम को मांगे माने जाने के साथ हड़ताल खत्म
राइस मिलर्स ने सुबह शुरू किया धरना, शाम को मांगे माने जाने के साथ हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

loksabha election banner

विभिन्न मांगों को अनाज मंडी शहर में राइस मिलर्स ने दूसरे दिन भी काम ठप रखा। रविवार को मंडी में टेंट लगाया और धरने पर बैठ गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अनिश्चितकालीन समय तक हड़ताल पर चले जाएंगे। शाम तक मंडी में धरना चला, लेकिन इसके बाद मंत्री कर्णदेव कंबोज के आश्वासन पर आढ़तियों ने धरने के साथ हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद लि¨फ्टग का काम भी शुरू हो गया।

दरअसल राइस मिलर्स ने सरकार द्वारा लगाई गई 5 प्रतिशत बैंक गारंटी की शर्त और विभागीय अधिकारियों की बार-बार चे¨कग के चलते हड़ताल शुरू की थी। शनिवार को मिलर्स ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इसी कड़ी के तहत रविवार को उन्होंने मंडी में ही धरना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। शाम साढ़े चार बजे तक हड़ताल चली। इसी दौरान प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मंत्री कर्णदेव कंबोज के साथ बातचीत सफल रही। मंत्री आश्वासन दिया कि उनकी बार-बार सीजन के दौरान चे¨कग नहीं की जाएगी। साथ ही साथ 5 फीसद बैंक गारंटी को भी उन्होंने वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद राइस मिलर्स ने हड़ताल खत्म कर दी। राइस मिलर्स एसो. अंबाला के प्रधान राजकुमार ¨सगला ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। अब नियमित रूप से लि¨फ्टग शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.