कांग्रेस : शहर में भी बगावत, मलौर के खिलाफ एकजुट सैलजा विरोधी
अंबाला छावनी के बाद अब शहर में भी कांग्रेस में बगावत की हवा चल पड़ी है। शहर से हिम्मत सिंह का टिकट काटकर कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व विधायक जसबीर मलौर को चुनाव मैदान में उतार दिया है।
कुलदीप चहल, अंबाला शहर: अंबाला छावनी के बाद अब शहर में भी कांग्रेस में बगावत की हवा चल पड़ी है। शहर से हिम्मत सिंह का टिकट काटकर कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व विधायक जसबीर मलौर को चुनाव मैदान में उतार दिया है। ऐसे में निर्मल सिंह ने जहां अंबाला शहर से आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया, वहीं हिम्मत सिंह सहित शहर के कई कांग्रेसी नेता निर्मल के समर्थन में उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को कुमारी सैलजा का जब अंबाला छावनी कांग्रेस भवन में विरोध हुआ, तो हिम्मत सिंह भी निर्मल सिंह के साथ नजर आए। जबकि हिम्मत सिंह भी कुमारी सैलजा के ही समर्थक रहे हैं, लेकिन टिकट न मिलने के कारण अब वह निर्मल सिंह के सहयोग में अंबाला शहर से चुनाव प्रचार में जुट सकते हैं। इसके अलावा अंबाला शहर से दलीप चावला, हरीश सासन आदि नेता अब मलौर के समर्थन में उतरेंगे या निर्मल के, यह चुनाव प्रचार में ही स्पष्ट हो जाएगा।
--------------
फोटो नंबर :: 55
सस्पेंस खत्म : नहीं मिला टिकट, शर्मा बोले नहीं लड़ेंगे चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पिछले दिनों अपने कार्यकर्ताओं से बैठक कर भाजपा सरकार की नीतियों को सराहा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शान में कसीदे गढ़े थे। लेकिन उस समय भी शर्मा ने स्पष्ट नहीं किया था कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इसी बीच चर्चाएं उठी कि उनके बेटे कार्तिक शर्मा को भाजपा नारायणगढ़ से टिकट दे सकती है, लेकिन भाजपा ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के नजदीकी सुरेंद्र राणा को चुनाव मैदान में उतार दिया। ऐसे में सस्पेंस खत्म हो गया कि भाजपा या अन्य पार्टी से टिकट मिलेगा या नहीं। दैनिक जागरण ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा से बातचीत की, तो उनका कहना था कि अभी तक चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।