पशुपति कुष्ठ आश्रम में किया राशन वितरण
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शुक्रवार प्रात: लायंस क्लब अंबाला लोट्स ने पशुपति कुष्ठ आश्रम
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शुक्रवार प्रात: लायंस क्लब अंबाला लोट्स ने पशुपति कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर क्लब के क्षेत्रीय चेयरपर्सन नरेश कौशल ने बताया कि जो भी व्यक्ति सक्षम हैं उन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। उनका क्लब इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है जिसके लिए समय समय पर जरूरतमंदों के लिए विभिन्न प्रकल्प अमल में लाए जाते हैं। इस मौके क्लब के प्रधान विवेक खेड़ा, सचिव दीपक पोपली, सहित नरेश ढींगरा, अरुण मेहंदीरत्ता, विकास गौड़, रजत नरूला, मुनीष पुनयानी, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें