Move to Jagran APP

कलियुग में श्रीकृष्ण ही भव सागर से लगा सकते पार : रामदास महाराज

कथावाचक यमुनानगर के बरसाने वाले रामदास महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों को तो कृष्ण का ही सहारा है। कृष्ण के संग की वजह से ही ब्रजवासी आनंद में हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 06:50 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:50 AM (IST)
कलियुग में श्रीकृष्ण ही भव सागर से लगा सकते पार : रामदास महाराज
कलियुग में श्रीकृष्ण ही भव सागर से लगा सकते पार : रामदास महाराज

जागरण संवाददाता, अंबाला : कथावाचक यमुनानगर के बरसाने वाले रामदास महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों को तो कृष्ण का ही सहारा है। कृष्ण के संग की वजह से ही ब्रजवासी आनंद में हैं। ब्रजवासियों जैसे आनंद तो केवल वहीं प्राप्त कर सकता है जो कृष्ण की भक्ति में डूबा रहता है। आज के कलयुग में श्रीकृष्ण का संग ही भव सागर से पार लगाने वाला है। वह शनिवार आलू गोदाम के ब्राह्मण सभा हॉल में चल रही श्रीमछ्वागवत कथा में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया, जिसमें कृष्ण जी का माखन चोरी करना, गोपियों के साथ रास लीला करना, ग्वाल सखाओं के साथ गइया चराना, कालिया नाग, चीर हरण, गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाना जैसे प्रसंग सुनाए। भागवत कथा में आज श्रीकृष्ण लीला की झांकियां भी प्रदर्शित की गई और उसके बाद सभी ने भजनों का आनंद उठाया। भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सोनू मक्कड़, नीटू अरोड़ा, दिनेश, राम स्वरूप, सतीश मक्कड़, विशाल गुप्ता, विनय दिवेदी, जतिद्र गंभीर, प्रीतम, अशोक कपूर, एफसी धीमान, अशोक राणा, राहुल, वैष्णो देवी, रक्षा शर्मा, संगीता, अल्का, गौरी शर्मा, मीना राणा, आशा कालड़ा, सुषमा, रश्मि, चंदा, शिवानी ठुकराल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.