रैली में भाजपा के खिलाफ जनआक्रोश दिखाई देगा : तंवर
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी वाली कांग्रेस की
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी वाली कांग्रेस की होने वाली रैली को लेकर शहर के सेक्टर 8 स्थित कर्ण पैलेस में कांग्रेस ने कार्यक्रम के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम से कुमारी सैलजा व हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी। बड़ी बात यह रही कि इसमें छावनी और शहरभर से वह कार्यकर्ता एकजुट नजर आए जोकि कभी एक मंच पर दिखाई नहीं देते थे। डॉ. तंवर ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली पार्टी की रैली में भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश दिखाई देगा। उन्होंने कहा मैंने एक बैठक के लिए कहा था जिसे आप सभी ने सम्मेलन का रूप दे दिया।
फूट का भरने का प्रयास
कांग्रेस पार्टी की फूट का दर्द तंवर के भाषण में भी नजर आया। बोले की रैली में कोई भी कांग्रेसी व्यक्तिगत शक्ति प्रदर्शन नहीं करेगा। सभी संयुक्त रूप से कांग्रेस की ताकत बनेंगे। कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी ¨जदाबाद के नारे जी लगाए जाएंगे। अप्रत्यक्ष रूप से वह दूसरे गुट के बारे में कुछ न बोलने का संदेश दे गए।
हारते हुए करते हैं गठबंधन..
बसपा इनेलो के गठबंधन पर तंवर ने कहा कि इनेलो और बसपा गठबंधन कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। अगर इस गठबंधन में कुछ और लोग भी शामिल हों जाएं तो फायदा और भी बढ़ जाएगा। हारती हुई कमजोर पार्टियां ही गठबंधन करती हैं। इस अवसर पर दे¨वद्र वर्मा, पार्षद पवन अग्रवाल, राजेश मेहता, एडवोकेट मिथुन वर्मा, सतीश कनोजिया और डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल आदि मौजूद रहे।