जल संरक्षण के लिए रैली निकालकर जागरूक किया
जल संरक्षण को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 07:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : जल संरक्षण को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सर्कल सुपरवाईजर द्वारा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। खंड नारायणगढ़ सर्कल सुपरवाईजर गीता शमर, वनीता, अनु, सोनम, सुचित्रा राजेन्द्र, की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर जल संरक्षण बारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके दौरान गांव की महिलाओं को जल बचाओ जीवन बचाओ के बारे में बताया गया। उन्हें समझाया गया कि जल है तो कल है, जल ही जीवन है। आने वाले समय में जल की कमी को रोकने के लिये रैली निकाली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें