Move to Jagran APP

राजेश शर्मा बने ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन के अंबाला जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: श्री दयानंद महर्षि जिलाध्यक्ष ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन की सोमवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 01:34 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 01:34 AM (IST)
राजेश शर्मा बने ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन के अंबाला जिला प्रधान
राजेश शर्मा बने ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन के अंबाला जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: श्री दयानंद महर्षि जिलाध्यक्ष ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन की सोमवार पीडब्लयूडी विश्राम गृह शहर में बैठक हुई। इसमें अशीष शर्मा युवा अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष जिला ब्राह्मण सभा पीपली बाजार, प्राण नाथ शर्मा अध्यक्ष जिला ब्राह्मण सभा मॉडल टाऊन, भगवान शर्मा डायरेक्टर आसा राम सीनियर सैकेंडरी स्कूल, विद्यासागर भारद्वाज प्रधान हल्का साहा, देवीलाल शर्मा प्रधान भगवान श्री परशुराम गऊशाला, शशिकांत शर्मा प्रधान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रजनीश शर्मा वाइस चेयरमैन जिला परिषद् अंबाला, देवनारायण तिवारी प्रधान पूर्वांचल जनसेवा संगठन मौजूद रहे। जिन्होंने भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम बारे सभाओं ने विचार कर 17 अप्रैल को भगवान परशुराम मंदिर पीपली बाजार से संयुक्त रूप से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी ब्राह्मण सभाओं के कार्यालय व भगवान परशुराम मंदिर तथा धर्मशालाओं में सभी प्रबंधक कमेटियों द्वारा अलग-अलग जयंती मनाने का निर्णय लिया। जबकि ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुरेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच भानोखेड़ी को हलका प्रधान नग्गल, वीरेंद्र दीक्षित को युवा प्रधान हलका नग्गल, अमित कुमार शर्मा को युवा प्रधान अंबाला छावनी, तिलकराज शर्मा को प्रधान अंबाला शहर, जयप्रकाश शर्मा को प्रधान हलका शहजादपुर, विद्यासागर शर्मा को प्रधान हलका साहा, पवन कुमार शर्मा को प्रधान हलका बराड़ा, विकास शर्मा घेल को युवा प्रधान अंबाला शहर, सोमदत्त शर्मा को युवा प्रधान हलका नारायणगढ़, राजेश कुमार शर्मा खानपुर ब्राह्मणा को युवा प्रधान हलका शहजादपुर, मोहित शर्मा सरपंच जमाल माजरा को युवा प्रधान हलका बराड़ा, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा नगला को युवा प्रधान हलका साहा नियुक्त करके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। ब्रहामण संगठन शक्ति के जिला अध्यक्ष महाऋषि दयानन्द ने राम बाग रोड पर स्थित ब्रहामण एकता शक्ति संगठन राजेश शर्मा के कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र देकर अंबाला जिले का प्रधान नियुक्त किया।इस मौके पर राजेश पांडे, ग्रहित शर्मा, संतराम तिवारी, देव मित्र पाण्डे हरे दरवाजे वाले आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.