विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-पानीपत और कुरुक्षेत्र रूट की रद्द ट्रेनें फिर शुरू, घर से निकलने से पहले देखें समय सारिणी

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:56 PM (IST)

दिल्ली क्षेत्र में रेल यातायात सामान्य होने के बाद रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं। इससे ...और पढ़ें

अंबाला-पानीपत-कुरुक्षेत्र रूट के यात्रियों को राहत।

अंबाला-पानीपत-कुरुक्षेत्र रूट के यात्रियों को राहत।


HighLights

  1. रद्द दिल्ली-पानीपत, कुरुक्षेत्र ट्रेनें फिर से बहाल

  2. रेल यातायात सामान्य होने पर रेलवे का महत्वपूर्ण निर्णय

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले समय सारिणी जांचने की सलाह

जागरण संवाददाता, अंबाला। दिल्ली क्षेत्र में रेल यातायात बाधित होने के कारण रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने बहाल कर दिया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इससे दिल्ली, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

जारी हुई बहाल ट्रेनों की सूची

रेलवे की ओर से 11 अक्टूबर से बहाल ट्रेनों की सूची जारी की गई है। इसमें दिल्ली-पानीपत, पानीपत-दिल्ली, पानीपत-अंबाला, कुरुक्षेत्र-दिल्ली और दिल्ली-अंबाला सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा गाजियाबाद, पलवल, जींद और सहारनपुर समेत विभिन्न रेलखंडों की पैसेंजर सेवाएं भी सूची में शामिल हैं।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत

पानीपत से अंबाला जाने वाली ट्रेन संख्या 64481 पानीपत से रात आठ बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे अंबाला पहुंचेगी। वहीं, अंबाला से पानीपत जाने वाली ट्रेन संख्या 64532 अंबाला से सुबह 6:58 बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे पानीपत पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 64541 पानीपत से सुबह 6:05 बजे चलकर सुबह 9:20 बजे अंबाला पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि कर लें। जारी सूची में कुछ सेवाओं के सामने रद्द रहने का उल्लेख भी है, इसलिए सभी ट्रेनों को एक साथ बहाल मानकर स्टेशन पहुंचने से बचें।

यह भी पढ़ें- पूर्व CM के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को नहीं मिली पैरोल, पंजाब-हरियाणा HC में सुनवाई 28 अक्टूबर तक स्थगित