आसाराम अखाड़ा में लोगों ने उठाया रागनियों का लुत्फ
गांव सुल्लर में मंगलवार को आसाराम अखाड़ा लगाया गया। दोपहर एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक गांव में यह अखाड़ा चला।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गांव सुल्लर में मंगलवार को आसाराम अखाड़ा लगाया गया। दोपहर एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक गांव में यह अखाड़ा चला। गांव सुल्लर में बरसों से आसाराम अखाड़ा लगाया जाता है। मंगलवार को लगाए गए अखाड़े में गायक चरना राम ने लोगों को राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाई। इसके अलावा मनोरंजन के लिए नृत्य भी पेश किया गया। आसाराम के अखाड़ा में ज्यादातर रागनियां पेश की जाती हैं। इन्हें सुनने के लिए दूसरे गांवों से बड़ी संख्या में आसपास के लोगों सुनने के लिए आसपास के गांव से भी पहुंचे थे। इस दौरान लंगर भी लगाया गया। अखाड़ा गांव के सरपंच पति हरकेश सिंह, मनजीत सिंह, पाला फौजी, महिदर सिंह चट्ठा, हजुरा सिंह व रणजीत सिंह द्वारा आयोजन किया गया।