पीटीआइ ने बाजारों में निकाला रोष प्रदर्शन
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से 25वें दिन पीटीआइ क्रमिक अनशन पर रहे। जिसमें पीटीआइ ने शहर में विरोध स्वरूप रोष प्रदर्शन निकाला।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से 25वें दिन पीटीआइ क्रमिक अनशन पर रहे। जिसमें पीटीआइ ने शहर में विरोध स्वरूप रोष प्रदर्शन निकाला। क्रमिक अनशन पर रूपेश शर्मा, अतुल मित्तल, माला, जगतार सिंह डटे रहे। क्रमिक अनशन सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक चला।
शारीरिक शिक्षा संघर्ष समिति अंबाला के अध्यक्ष भूपिदर सिंह ने कहा कि 1983 पीटीआइ को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। 1983 पीटीआइ को बहाल करने के लिए हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति को संगठनों ने अपना समर्थन दिया। पुराने सिविल अस्पताल से कुम्हार मोहल्ला, बस्ती राम बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, पटेल रोड, जगाधरी गेट होते हुए वापस पुराने सिविल अस्पताल तक विरोध स्वरूप रोष मार्च निकाला और लोगों को पर्चे बांटे। हरियाणा अध्यापक संगठन, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने भी धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।