Move to Jagran APP

लोकतंत्र के महापर्व में 8 लाख 4 हजार वोटर लेंगे हिस्सा, तैयारियां पूरी: शरणदीप कौर

17वें लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इतना ही नहीं अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 09:07 AM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व में 8 लाख 4 हजार वोटर लेंगे हिस्सा, तैयारियां पूरी: शरणदीप कौर

अंबाला शहर: 17वें लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इतना ही नहीं अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने साप्ताहिक साक्षात्कार के दौरान यह बात कही। डीसी ने कहा कि जिले में कुल करीब 8 लाख 4 हजार 317 मतदाता हैं जोकि इस बार लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे। डीसी से ने दैनिक जागरण के सवालों का जवाब कुछ इस प्रकार दिया:- सवाल : लोकसभा चुनावों के लिए किस-किस क्षेत्र में कितने पोलिग बूथ बनाए गए हैं?

loksabha election banner

जवाब:- नारायणगढ़ में 211 पोलिग स्टेशन बनाए गए हैं। जबकि अंबाला छावनी में 188, अंबाला शहर में 248 और मुलाना में 261 पोलिग स्टेशन बनाए हैं। इस तरह जिले में कुल 908 पोलिग स्टेशन हैं। सवाल: जिले में कुल कितने वोटर वोटर हैं और महिलाओं की क्या स्थिति है?

जवाब : 31 जनवरी 2019 तक 4 लाख 28 हजार 293 पुरुष और 3 लाख 76 हजार 24 महिला मतदाता हमारे रिकार्ड में हैं। सवाल : लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए किस तरह की तैयारियां की गई हैं?

जवाब:-लोकसभा चुनाव कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न कार्यों के लिए हमने 27 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट , 46 सेक्टर आफिसर, 12 स्टेटिक फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम वहीं 12 सर्विलेंस अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। सवाल:- क्या मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिग के लिए भी टीम का गठन किया गया है? जवाब: बिल्कुल किया गया है। इसके लिए एक चेयरमैन, एक नोडल अधिकारी और सात सदस्यों का चयन किया गया है। इसके अलावा एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। सवाल: सर्विस वोटर की जिले में क्या स्थिति है?

जवाब : हमारे पास कुल 3611 सर्विस वोटर हैं। इनमें 131 महिलाएं हैं। सवाल: जो चुनाव सामग्री प्रकाशित हो रही है, उसका कैसे रिकार्ड रखा जाएगा?

जवाब: बैनर्स, होर्डिंग्स, हैंड बिल और पंपलेट्स इत्यादि जो भी चुनाव सामग्री प्रकाशित होगी उस पर छापने वाले दुकानदार का नाम लिखना अनिवार्य किया गया है। वरना धारा 127 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी आधार पर हम रिकार्ड रखेंगे। सवाल: अवैध शराब की तस्करी के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

जवाब: अवैध शराब की तस्करी के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। जगह-जगह वाहनों की चेकिग की जा रही हैं। इसके अलावा साहा एचएसआईडीसी स्थित एबीडी बोटलिग प्लांट व मॉलसन एंड क्रॉक्स ब्रेवरी प्लांट का निरीक्षण भी किया जा चुका है। एंटी गेट के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं के साथ-साथ अन्य बिदुओं पर भी प्लांट के प्रतिनिधियों से विस्तार में जानकारी ली गई है।

---------------

जीवन परिचय:-

शरणदीप कौर बराड़ का जन्म 18 जुलाई 1982 में पंजाब में हुआ। बराड़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी से डायरेक्टर की उपाधि हासिल की है। उन्होंने 10वीं और 12वीं में 90 फीसद से ज्यादा अंक हासिल किए। एमएससी प्रथम वर्ष में पहला और अंतिम वर्ष में ओवर ऑल दूसरे नंबर पर रही। शुरू से ही आइएएस बनने का सपना देखा था। 2008 में आइएएस की परीक्षा में आल इंडिया में दूसरा रैंक हासिल किया। सबसे पहले कैथल जिले की डीसी बनी। इसके बाद अंबाला में कार्यभार संभाल रही हैं। पति अश्विन शेनवी आईपीएस अधिकारी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.