राजकुमार बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रधान
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य कर्मियों का त्रि-वार्षिक सम्मेलन शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 08:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य कर्मियों का त्रि-वार्षिक सम्मेलन शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में हुआ। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामगोपाल व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सचिव महावीर पाई की देखरेख में हुए चुनाव में राजकुमार को प्रधान, सचिव मनीष कुमार, सह सचिव सौरभ, कैशियर श्यामलाल, वरिष्ठ उप प्रधान प्रेमलता, उप प्रधान गुलशन मट्टू, चरणजीत, अंगूरी देवी, आडिटर योगेश पुरोहित, प्रेस सचिव राजेश कुमार आदि पदाधिकारी चुने गए। इस बैठक में संघ से संबंधित विभाग के कच्चे एवं पक्के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें