बिजली कर्मचारी संघ 8 और 9 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होगा शामिल
बराड़ा में ऑल इंडिया पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की बैठक सब यूनिट प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
संवाद सहयोगी, बराड़ा : ऑल इंडिया पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की बैठक सब यूनिट प्रधान गुरतेज ¨सह की अध्यक्षता में पावर हाउस में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 8 और 9 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक को राज्य कमेटी सदस्य महेश गोयल, गुरभजन ¨सह, सुनील पहाड़िया विनोद कुमार तथा सर्वकर्मचारी संघ बराड़ा प्रधान अशोक कुमार सैनी आदि संघ नेताओं ने संबोधित किया। संघ नेताओं ने केंद्रीय तथा राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार को कर्मचारी विरोधी करार दिया। मौके पर कुलदीप, संदीप सहगल, सुरेश सैनी, सुरेन्द्र कुमार, हरिओम, गुरदास, कृष्ण लाल, आमिर खान, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।