जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या कानून बनाने की मांग की
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जनसंख्या कानून बनाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जनसंख्या कानून बनाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से केन्द्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामरतन गर्ग ने कहा कि देश में बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है। दो बच्चों का कानून लागू करो। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट की समस्या के समाधान के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले सात साल से शांतिपूर्ण तरीके से कई राज्यों तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन और धरने कर चुका है। यहां तक पद यात्रा, जागरुकता रैली, जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन, सांसद संवाद, सार्वजनिक सभाएं आदि से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठा चुके हैं। देश के विकास के लिए जनसंख्या कानून लागू होना जरुरी है। वहीं उन्होंने कहा कि देश के कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद जनसंख्या कानून यात्रा पुन: शुरू होगी। इस मौके पर मंगल सैन, अजीत सिंह चोपड़ा, राजकुमार, सतीश सिगला, अनिल सैनी, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।