Move to Jagran APP

पुलिस डीएवी की छात्रा ने लहराया थाईलैंड में परचम, कत्थक नृत्य में पाया दूसरा स्थान

पुलिस डीएवी स्कूल की छात्रा सुकृति शर्मा ने थाईलैंड में अपनी प्रतिभा को दिखाकर न केवल जिले बल्कि देशभर का नाम रोशन कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:40 AM (IST)
पुलिस डीएवी की छात्रा ने लहराया थाईलैंड में परचम, कत्थक नृत्य में पाया दूसरा स्थान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पुलिस डीएवी स्कूल की छात्रा सुकृति शर्मा ने थाईलैंड में अपनी प्रतिभा को दिखाकर न केवल जिले बल्कि देशभर का नाम रोशन कर दिया। थाईलैंड के बैंकॉक में चल रही 17वीं अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हरियाणा के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए सात पुरस्कार अपने नाम किये। 3 से 7 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, सिगापुर, मलेशिया सहित कुल सात देशों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। नागेंद्र शर्मा व उनके दल ने राजस्थानी, हरियाणवी, पंजाबी तथा कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सात पुरस्कार अर्जित किए। सुकृति शर्मा ने हरियाणवी लोक नृत्य व शुद्ध कत्थक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। थाईलैंड से लौटी शर्मा का स्कूल में स्वागत किया। सुकृति को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी स्कूल ने दी। प्रिसिपल डा. विकास कोहली ने कहा कि सुकृति ने स्कूल का नाम रोशन किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.