नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को हुई परेशानी
मंगलवार की सुबह 11.30 बजे। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। यहां पर रोजाना करीब 60 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मंगलवार को डाक्टर विजय वर्मा किसी मामले की जांच में लगे थे। इस वजह से केवल गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए गए। वहीं ओपीडी और भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए गए। इस वजह से दिनभर मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशानी रही।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: मंगलवार की सुबह 11.30 बजे। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। यहां पर रोजाना करीब 60 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मंगलवार को डॉ. विजय वर्मा किसी मामले की जांच में लगे थे। इस वजह से केवल गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए गए। वहीं ओपीडी और भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए गए। इस वजह से दिनभर मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशानी रही।
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए रोजाना करीब 1800 मरीज पंजीकरण कराते हैं। यहां से मरीज ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाते हैं। इसके बाद मरीज लैब में जांच, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए जाते हैं। ट्रॉमा सेंटर में सुबह से अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की लाइन लगी रहती है। यहां की अल्ट्रासाउंड मशीन पर एक ही चिकित्सक है। जबकि चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड के साथ कोर्ट केस, प्रशासनिक कार्य समेत अन्य कार्य भी देखने होते हैं। मंगलवार को चिकित्सक डा. विजय वर्मा किसी मामले की जांच में लगे थे। इस वजह से अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। इसलिए सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए।
सुबह 11.20 बजे रसीद काउंटर पर अल्ट्रासाउंड की पर्ची काटने का काम बंद कर दिया। ऐसे में मरीजों को पता नहीं लगा रहा था कि रसीद क्यों नहीं काटी जा रही है। मौके पर मरीजों को पूछने पर पता लगा कि आज डाक्टर किसी कार्य में व्यस्त है जबकि अल्ट्रासाउंड के बाहर भी गर्भवती महिलाएं ही बैठी थी। मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रसाउंड किए गए जबकि गर्भवती महिलाओं का नंबर भी एक से डेढ़ में आया था। लैब की जांच की रसीद भी 11.30 बजे बंद की
नागरिक अस्पताल में रोजाना में 12 बजे तक जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं। मंगलवार को मरीजों की भीड़ ज्यादा होने से 11.30 बजे तक रसीद काटने काम किया। इसके बाद काउंटर पर आने वाले मरीजों की रसीद काटने काम बंद कर दिया। इस वजह से जांच के लिए आने वाले मरीजों को भी परेशानी हुई।
फोटो संख्या 10
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह ही पहुंच गई थी। यहां पर डाक्टर नहीं होने से एक घंटे अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार किया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने का नंबर मिला।
भारती, महिला, शहर ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। किसी प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने से गर्भवती महिला और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए।
- डा. विजय वर्मा, एएसएमओ, स्वास्थ्य विभाग