विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: घर से देखकर निकलें, आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, किसान आंदोलन के कारण यात्री खा रहे धक्के

By Umesh Bhargava Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 16 Feb 2024 06:15 AM (IST)

किसानों के भारत बंद और दिल्ली कूच को लेकर मार्ग लंबा होने के अलावा जगह-जगह जाम से भी लोगों को ...और पढ़ें

आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, प्राइवेट का रहेगा सहारा
आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, प्राइवेट का रहेगा सहारा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। किसानों के दिल्ली कूच के चलते जिले की सीमाएं चारों ओर से सील चल रही हैं। इसी कारण यात्री पिछले चार दिनों से धक्के खा रहे हैं। विशेषकर दैनिक यात्रियों जिसमें नौकरी पेशा वर्ग और विद्यार्थी वर्ग शामिल हैं उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन यात्रियों को शुक्रवार को और भी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।

पहले तो जैसे-तैसे हरियाणा रोडवेज की इक्का-दुक्का बस जिले से चल रही थी और दूसरे डिपु की बसों से भी यात्री सफर कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। अंबाला डिपो की कोई भी बस डिपो से बाहर नहीं निकलेगी और जो बस जिले से बाहर है वह भी वहीं रहेगी। लिहाजा बसों के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को केवल प्राइवेट परिवहन समितियों की बसों का ही सहारा रहेगा।

इस तरह से रूट किए गए हैं डायवर्ट

मार्ग लंबा होने के अलावा जगह-जगह जाम से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर ही सारा भार आन पड़ा है। इसीलिए छावनी में रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। चूंकि अंबाला से दिल्ली, अंबाला से चंडीगढ़, अंबाला से हिमाचल, अंबाला से मेरठ, अंबाला से जगाधरी-यमुनानगर जाने के लिए यही विकल्प लोगों के पास बचा है। वहीं दूसरी और अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे वीरान हो गए हैं।

दिल्ली से चंडीगढ़ व दिल्ली से अमृतसर के लिए

आंदोलन के चलते दिल्ली से चंडीगढ़ और दिल्ली से अमृतसर वाया करनाल-कुरुक्षेत्र जाने के लिए कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से रूट डायवर्ट किए गए हैं। शाहाबाद से साहा वाया शहजादपुर-पंचकूला होकर ही चंडीगढ़ और पटियाला या अमृतसर वाहन जा सकते हैं।

अंबाला में चंडीगढ़ एनएच बंद होने पर यह रहेगा रूट डायवर्ट प्लान

  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इन्द्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एनएच 344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, बराड़ा, मुलाना, साहा, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इन्द्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, बराड़ा, शाहाबाद, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।
  • नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152 डी, पिहोवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़,पटियाला, चीका, पिहोवा कट से एनएच 152 डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल, नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं।

पंजाब जाने के लिए इस रास्ते का करें प्रयोग

  • दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चोक से बाई तरफ मुड़कर, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं।
  • अमृतसर, जालंधर, लुधियाना पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चीका, पिहोवा, एनएच-152 डी से होकर जा सकते हैं।

अंबाला वालों के लिए यह रहेंगे विकल्प

  • अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चाैक से साहा, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।
  • अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं