विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी ने फेसबुक देखी तो खुला राज, और भी तीन शादी कर चुका था शातिर युवक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 12 Apr 2017 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 05:34 PM (IST)

एक युवक ने फेसबुक पर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और एक-एक कर चार लड़कियों से शादी कर ली। उसका राज भी फेसबुक से ही खुला।

पत्नी ने फेसबुक देखी तो खुला राज, और भी तीन शादी कर चुका था शातिर युवक
पत्नी ने फेसबुक देखी तो खुला राज, और भी तीन शादी कर चुका था शातिर युवक

जेएनएन, अंबाला शहर। फेसबुक पर लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर एक-एक कर चार शादी करने वाले यमुनानगर के जगाधरी निवासी मनोज गुप्ता उर्फ सावन गुप्ता पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी तब पकड़ में आया जब उसकी एक पत्नी को उसके फेसबुक पर किसी और के साथ उसकी फोटो दिखी।

मामला पुलिस तक पहुंचा। एसपी को शिकायत सौंपने वाली मंडी की बबिता को पुलिस ने मंगलवार को जांच के लिए थाने बुलाया था, लेकिन उसने दैनिक काम में व्यस्त होने के कारण आने से इन्कार कर दिया। यही कारण रहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में देर हो रही है।

यह भी पढ़ेंः पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों ने बनाया किशोरी को हवस का शिकार

बता दें कि शिकायत में पता नहीं लिखा गया केवल फोन नंबर का हवाला दिया गया। पुलिस को लगता है कि जब तक चारों महिलाएं आमने-सामने नहीं होंगी, शादी के सबूत पेश नहीं करेंगी तब तक सच्चाई को सामने लाना पुलि के लिए मुश्किल है।

मनोज गुप्ता पर जगाधरी की रीटा, जालंधर की अनु, हिमाचल के ऊना की प्रियंका तथा मंडी की बबिता से विवाह के आरोप लगे हैं। फेसबुक से मनोज की चोरी पकड़ी गई थी जब दो पत्नियां संपर्क में आ गई। महिला पुलिस थाने में जांच जारी है।  हुआ यूं कि अनु कैंट के बब्याल में अनु तथा शहर के सेक्टर सात में बबिता के साथ रहता रहा। एक दिन बबिता की बहन ने अपने जानकार के फेसबुक पर अनु व मनोज की फोटो देखी।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने नाबालिग बेटी के साथ करवाया सामूहिक दुष्कर्म

पता चलते ही बबिता ने फेसबुक पर संपर्क करके नंबर एक्सचेज किया। उसके बाद घटनाक्रम खुलता चला गया। घटना के दिन आरोपी अनु के साथ था तब प्लान के अनुसार बबिता भी वहां आ गई। वहां से भागा आरोपी अभी तक किसी को नहीं मिला। इंस्पेक्टर रजनी के अनुसार शिकायत में किसी के विवाह का कोई सबूत संलग्न नहीं किया गया है। जांच के बाद से तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।