आइपीओ के विरोध में एलआइसी में एक घंटे का सांकेतिक हड़ताल
केंद्रीय बजट 2020 में एलआइसी को लेकर आइपीओ लाने की घोषणा के विरोध में मंगलवार को छावनी और शहर में लाइफ इंश्योरेंश कारपोरेशन के अधिकारियों कर्मचारियों ने एक घंटे कामकाज बंद कर संकेतिक धरना दिया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : केंद्रीय बजट 2020 में एलआइसी को लेकर आइपीओ लाने की घोषणा के विरोध में मंगलवार को छावनी और शहर में लाइफ इंश्योरेंश कारपोरेशन के अधिकारियों कर्मचारियों ने एक घंटे कामकाज बंद कर संकेतिक धरना दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग थी कि सरकार अपना फैसला वापस ले क्योंकि एलआइसी अपना कार्य सुचारू ढंग से संचालित कर रही है और इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है। हड़ताल में एलआइसी के क्लास वन इंपलाइज फेडरेशन, क्लास टू इंपलाइज फेडरेशन, क्लास थ्री इंपलाइज फेडरेशन, नार्थ जोन इंश्योरेंश इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाई।
संकेतिक धरने को संबोधित करते हुए एमएस चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार को एलआइसी को लेकर आइपीओ लाने का अपना फैसला वापस लेना चाहिए। क्योंकि लाइफ इंश्योरेंश कारपोरेशन किसी भी तरह से सरकार पर बोझ नहीं है। यह सरकार के सहयोगी की भूमिका में रहती है। इस दौरान आरके चोपड़ा, कमल कामरा, कुशल आनंद, सीमा, अंजू गुप्ता, मनजीत बख्सी, राजेश कुमार सहित अन्य उपिस्थत रहे।