Move to Jagran APP

नगर निगम में कंपनी ने कूड़ा उठाने का प्रजेंटेशन दिया

नगर निगम में सोमवार को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें कंपनी ने कमेटी के सदस्यों को कूड़ा उठाने से लेकर निस्तारण का प्रजेंटेशन दिया। लेकिन अभी फाइनेंशियन बिड नहीं खोली गई है। इसलिए अभी तक निगम ने कंपनी का टेंडर फाइनल नहीं किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:50 AM (IST)
नगर निगम में कंपनी ने कूड़ा उठाने का प्रजेंटेशन दिया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम में सोमवार को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें कंपनी ने कमेटी के सदस्यों को कूड़ा उठाने से लेकर निस्तारण का प्रजेंटेशन दिया। लेकिन अभी फाइनेंशियन बिड नहीं खोली गई है। इसलिए अभी तक निगम ने कंपनी का टेंडर फाइनल नहीं किया है।

loksabha election banner

शहर में तीन महीने से कंपनी ने कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। वहीं घरों से कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान हैं। वहीं घरों से कूड़ा नहीं उठने के निगम में रोजाना शिकायत पहुंच रही है। इसलिए निगम को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर फाइनल करना है। अभी कंपनी का टेंडर नहीं होने से लोग परेशान हैं। नगर निगम घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर खोल दिया है। इसमें दो कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए आगे आई है। सोमवार को नगर निगम में कंपनी के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें प्रोजेक्टर से अवगत कराया कि घरों से कूड़ा उठाने का कार्य किस प्रकार किया जाएगा। इसके बाद कूड़े से खाद बनाने काम किया जाएगा, लेकिन निगम ने अभी कंपनी की फाइनेंशियल बिड नहीं खोली है। इससे निगम ने कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर फाइनल नहीं किया है। नगर निगम की माने तो एक से दो दिन में कंपनी को टेंडर फाइनल हो जाएगा। इसके बाद कंपनी घरों से कूड़ा उठाने काम शुरू करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.