Move to Jagran APP

विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें अधिकारी : विज

स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री ने कहा कि जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उनको समय रहते तेजी से पूरा किया जाए। वे बृहस्पतिवार को अंबाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने निर्माण संबंधी जानकारी भी ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:45 AM (IST)
विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें अधिकारी : विज

जागरण संवाददाता, अंबाला : स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री ने कहा कि जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनको समय रहते तेजी से पूरा किया जाए। वे बृहस्पतिवार को अंबाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने निर्माण संबंधी जानकारी भी ली।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले अंबालस छावनी में 42 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे लघु सचिवालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से इस निर्माण कार्य के तहत किए जाने वाले कार्यों का नक्शे के माध्यम से भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि लघु सचिवालय में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर व तीन मंजिला भवन बनाया जायेगा जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने 10.66 करोड़ रूपये की लागत से बब्याल-चंद्रपुरा पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मंगलई में करीब 47 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि छावनी विधानसभा क्षेत्र में नये प्रोजेक्टों को लाकर छावनी को सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जा रहा है। क्षेत्र को और हरा-भरा बनाने के लिए समय-समय पर पौधारोपण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत लगा रखी हैं और आने वाले समय में विकास कार्यो में और तेजी आएगी। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सत्येन्द्र सिवाच, लोक निर्माण विभाग के एसई संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता निशांत, एसडीओ रितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौहान सहित सम्बन्धित विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.