रोजगार अधिकार रैली का दिया न्योता
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से बैठक कर 23 दिसंबर को पीपली में प्रस्तावित रोजगार अधिकार रैली का न्योता दिया। शर्मा ने कहा कि इस रैली रोजगार पर ठोस चर्चा कर संघर्ष का एलान किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से सत्ता पक्ष पर रोजगार जैसे मुद्दों पर दबाव बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से बैठक कर 23 दिसंबर को पीपली में प्रस्तावित रोजगार अधिकार रैली का न्योता दिया।
शर्मा ने कहा कि इस रैली रोजगार पर ठोस चर्चा कर संघर्ष का एलान किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से सत्ता पक्ष पर रोजगार जैसे मुद्दों पर दबाव बनाया जाएगा। विनोद शर्मा ने कहा कि अंबाला के लोग 14 सालों से उनके साथ हैं। पुराने अंबाला जिसमें यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला समेत कई अन्य जिले शामिल थे। यहां के जीते प्रतिनिधियों के दम पर प्रदेश में सरकार बनती है। लेकिन इन जिलों में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर रमेश मल, सुधीर गोल्डी, राजन गुगलानी, गुरप्रीत ¨सह साना, नीरू बढेरा, कुलदीप सांगवान भी मौजूद रहे।