Move to Jagran APP

मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत के लिए सोमवार को स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ पर आयोजित किया गया। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ मण्डल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी मारकंडा मण्डल के अध्यक्ष जसविद्र सिंह बख्तुआ तथा शहजादपुर मंडल अध्यक्ष संजीव गुर्जर को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 06:50 AM (IST)
मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत
मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत के लिए सोमवार को स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ पर आयोजित किया गया। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ मण्डल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मण्डल के अध्यक्ष जसविद्र सिंह बख्तुआ तथा शहजादपुर मंडल अध्यक्ष संजीव गुर्जर को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

loksabha election banner

मारकंडा मंडल के अध्यक्ष जसविद्र सिंह बख्तुआ वर्तमान में सरपंच यूनियन नारायणगढ़ के प्रधान भी है। वे 2002 में राजनीति में आये व भाजपा के सदस्य बने। वे दो बार मंडल के उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य भी रहे है। इसी प्रकार शहजादपुर मंडल के प्रधान संजीव गुज्जर 1995 में भाजपा के सदस्य बने। वे बी एल ए टू, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल सचिव, मंडल उपाध्यक्ष तथा बीसी मोर्चा के मंडल प्रधान भी रहे है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमेन सुरेंद्र राणा, सुरेश पाल, चंदन सैनी, सोहन सिंह, अश्वनी अग्रवाल आदि मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.