विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मंच प्रदान करना जरूरी है : गोयल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 12 Jun 2019 08:20 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 06:31 AM (IST)

शहर विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए उनको मंच प्रदान करना एक अहम कार्य है।

प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मंच प्रदान करना जरूरी है : गोयल
प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मंच प्रदान करना जरूरी है : गोयल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए उनको मंच प्रदान करना एक अहम कार्य है। इस कार्य को आइडिया हाउस ने बखूबी किया है। वे आइडिया हास सुपर स्टार फाइनल के विजेताओं को सम्मानित कर रहे थे। बच्चों और युवाओं में हुनर की कमीं नहीं है, बस उसे पहचानने की जरूरत है। आज के दौर में युवाओं को सही मंच नहीं मिल पाता है जिस कारण बहुत प्रतिभाएं समाज में आगे नहीं आ पाती है। आइडिया हाउस के प्रमोटर गुरविदर सिंह जस्सर और मंदीप शर्मा ने बताया कि सुपर स्टार इवेंट अंबाला में पहला ऐसा इवेंट है, जिसमें करीब 2500 विद्यार्थियों ने क्राफ्ट, आउट ऑफ वेस्ट, फेस पेंटिग, फ्लावर अरेंजमेंट, फोटोग्राफी, ड्राइंग, स्केचिग, सिगिग, डांसिग में अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया। इस इवेंट में जग्गी सिटी सेंटर स्थित होटल क्लार्क इन में तीन इवेंट किए गए, जबकि माइंड ट्री स्कूल में ड्राइंग व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में दो दिनों तक डांसिग, सिगिग, एक्टिग व इंस्टूमेंट प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में कर हर मैदान फतेह गाने के माध्यम से इवेंट का परिचय दिया गया। इस अवसर हरदीप सिंह जग्गी, रितेश गोयल, ऋषी वर्मा, प्रदीप बाल्यान, मनोहर लाल सचदेवा, दिनेश ग्रोवर, दिनेश ग्रोवर, ध्रुव कपूर, राजन, दीपक मोंगिया, आशु सरीन, अश्विन सहित निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने वाले 27 जज व 17 प्रिसिपलों को भी सम्मानित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।