यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुस्त निर्माण की वजह से निर्धारित समय में नहीं पूरा हुआ नन्हेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज
नन्हेड़ा गांव के निकट अंबाला-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज क्रासिग नंबर 122-सी के निर्माण कार्य 21 करोड़ 48 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अंबाला : नन्हेड़ा गांव के निकट अंबाला-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज क्रासिग नंबर 122-सी के निर्माण कार्य 21 करोड़ 48 लाख में कराए जाने का टेंडर हुआ। सितंबर 2019 में शुरू इस प्रोजेक्ट को 21 महीने में पूरा किए जाने का दावा किया गया था। रेलवे ओवर ब्रिज के बनने से रंगिया मंड़ी, शाहपुर, नन्हेड़ा, मच्छौंडा, आनंद विहार, विद्या नगर, मिलापनगर, घसीटपुर तथा आसपास के लोगों के आवागमन सुगम होने था। यहां रहने वालों को मार्केटिग की व्यवस्था भी अपेक्षाकृत बेहतर की कल्पना की गई थी। बावजूद इसके अभी काम पूरा नहीं हो सका। कार्य में देरी के लिए लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि रेलवे के इंजीनियर की मानें तो रेल भूमि पर ब्रिज के बचे कार्य को कराने के लिए करीब 6 करोड़ का टेंडर करा दिया गया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। अब इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब एक साल का समय अभी और लगेगा।
छावनी में जीटी रोड से अंबाला साहा हाइवे को आपस में जोड़ने के लिए नन्हेड़ा में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) स्टीमेट में परिवर्तन कर रेलवे उच्चाधिकारियों को रिवाइज प्रोजेक्ट भेजा था। रिवाइज प्रोजेक्ट में अब ब्रिज डबल पिलर पर बनेगी। इस निर्माण के पूरा होने के बाद नन्हेड़ा, रंगिया मंडी क्षेत्र के लोगों को बारह क्रास रोड तक आने में काफी आसानी होगी। रेल फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है, रेल ओवर ब्रिज बनने से इस मार्ग से आने जाने वालों को काफी राहत मिलेगी।
--------------
साइड पर रेलवे ठेकेदार की पहुंची मशीनें
रेलवे के ठेकेदार ने टेंडर के बाद अब काम शुरू करने की तैयारी में है। रेलवे ओवर ब्रिज का पिलर बनाने के लिए मशीनों से लेकर सरिया नन्हेड़ा साइड पर पहुंचने लगी है। रेलवे के ठेकेदार ने बताया कि एक दो दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा, दीपावली पर मजदूरों के छुट्टी चले जाने की वजह से काम शुरू करने में थोड़ा देर हुआ।
--------------
वर्जन
रिवाइज एस्टीमेट रेलवे के अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2021 की शुरूआत में ही भेज दिया गया था। रेलवे ओवर ब्रिज का काम करीब 80 प्रतिशत हो चुका है। अब रेलवे को अपनी जमीन में कार्य कराना है।
- निशांत कुमार, एक्सइएन लोक निर्माण विभाग।
------------------
वर्जन
नन्हेड़ा आरओवी के लिए करीब 6 करोड़ रुपए का टेंडर अलाट कर दिया है। ठेकेदार को काम शुरू कराने के लिए पाइलिग करने की मशीनें साइट पर पहुंच चुकी है। उम्मीद करते हैं कि मई 2022 तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा करा देंगे।
- निर्मल सिंह, एक्सईएन उत्तर रेलवे।
