योगासान प्रतियोगिता में नंदिनी रही प्रथम
देव समाज कन्या कॉलेज में बुधवार स्वस्थ स्वस्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की योगासन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की नंदिनी ने प्रथम हासिल किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : देव समाज कन्या कॉलेज में बुधवार स्वस्थ स्वस्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की योगासन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की नंदिनी ने प्रथम हासिल किया। वहीं, निशा ने द्वितीय व जसमीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले योगासन प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचार्या रेनू गुप्ता ने की। प्राचार्या ने कहा कि योग जीवन से जुड़ने का साधन तो है ही साथ ही योग व्यक्ति को खुद से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है। योग मन , बुद्धि और शरीर में सकरात्मक सामंजस्य पैदा करता है। जीवन के प्रत्येक कार्य और परिस्थिति में योग संतुलन और अनुशासन बनने में सहायक होता है। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने धनुरासन , वीरभद्रासन , वृक्षासन, हलासन इत्यादि आसनों का प्रदर्शन किया। इस मौके प्रो. रोमन, सरिता राज, अनीता शर्मा, पिकी बजाज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।