फुटबॉल में लड़कों में मुरलीधर डीएवी और लड़कियों ने पुलिस डीएवी ने मारी बाजी
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2019 की शुरुआत हुई।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2019 की शुरुआत हुई। बृहस्पतिवार को इस टूर्नामेंट में फुटबॉल, एयर राइफल, बैडमिटन, स्विमिग, जूडो, ताइक्वांडो, वुशू, रेसलिग, कराटे और क्रिकेट के फाइनल मुकाबले हुए। प्रिसिपल डॉ. विकास कोहली की तरफ से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लॉन टेनिस और एथलेटिक्स के मुकाबले शुक्रवार 11 अक्टूबर को आयोजित होंगे। बैडमिटन लड़कियों में डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15 चंडीगढ़ में पहला, केबी डीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने दूसरा और लड़कों में मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला ने पहला, मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल लड़कों में मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल ने पहला, केबी डीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने दूसरा और लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला ने पहला और डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह रहे परिणाम
कराटे लड़कों में 75 किलोग्राम भार में पुलिस पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला और 55 किलोग्राम में पुलिस डीएवी स्कूल के हर्ष सैनी और 50 किलोग्राम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के शुभम और डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन के मानव और 45 किलोग्राम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला के सागर, 45 किलोग्राम पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला के सागर, डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन विजेता रहे। ताइक्वांडो लड़कों में सीएल डीएवी पब्लिक स्कूल पंचकूला के कुलभूषण और गुरशरण और लड़कियों में सीएल डीएवी पब्लिक स्कूल पंचकूला से तनीषा, डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ से निधि, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15 चंडीगढ़ से अपर्णा विजेता रहे। एयर पिस्टल प्रतियोगिता में हंसराज पब्लिक स्कूल पंचकूला के कार्तिक, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 15 चंडीगढ के मोहित प्रीत और एयर राइफल पीप में सीएल डीएवी पब्लिक स्कूल पंचकूला के तिलकराज और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के अक्षित ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत विजेता रही।