Move to Jagran APP

सेना और जैन नगर में हाउस टैक्स जमा न करवाने पर संपत्ति सील

नगर निगम ने बुधवार को हाउस टैक्स के दो बकाएदारों की संपत्ति को सील कर दिया। इसके लिए निगम ने दोपहर बाद संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू की थी। इसमें सेना नगर और जैन नगर में दो संपत्ति सील की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 08:59 AM (IST)
सेना और जैन नगर में हाउस टैक्स जमा न करवाने पर संपत्ति सील
सेना और जैन नगर में हाउस टैक्स जमा न करवाने पर संपत्ति सील

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

loksabha election banner

नगर निगम ने बुधवार को हाउस टैक्स के दो बकाएदारों की संपत्ति को सील कर दिया। इसके लिए निगम ने दोपहर बाद संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू की थी। सेना नगर में राम शरण सैनी के छह साल बकाया और जैन नगर में इंदू के सात लाख रुपये बकाया हैं। निगम ने दोनों संपत्ति सील कर दी है। वहीं तीसरे हाउस टैक्स बकाएदार की संपत्ति पर टीम पहुंची, तो मालिक ने मौके पर ही हाउस टैक्स जमा करा दिया। निगम ने इस संपत्ति को सील नहीं किया।

शहर में निगम की करीब एक लाख 56 हजार संपत्तियों पर हाउस टैक्स लगा है। निगम हर साल सपंत्ति से हाउस टैक्स वसूली करता है। इस पैसे से विकास कार्य कराए जाते हैं। निगम को हाउस टैक्स का 22 करोड़ रुपये हाउस टैक्स का लक्ष्य मिला है। निगम को मार्च तक हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। इसके विपरीत अभी तक करीब सात करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है।

मुख्यालय के सख्त निर्देश है कि शत प्रतिशत हाउस टैक्स की वसूली की जाए। वहीं हाउस टैक्स के ब्याज की छूट भी खत्म हो चुकी है। अब निगम ने हाउस टैक्स के बकाएदारों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें निगम ने करीब 20 हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों के घरों पर नोटिस चस्पा दिया है। इसके बाद भी करीब पांच संपत्ति मालिकों ने हाउस टैक्स जमा किया है। नगर निगम ने पिछले महीने हिसार रोड पर दो संपत्ति को सील किया है। बुधवार को नगर निगम ने सेना नगर में एक संपत्ति को सील किया। इस पर निगम का करीब छह लाख रुपये का हाउस टैक्स का बकाया था। वहीं दूसरी जैन नगर में संपत्ति को सील किया। नगर निगम ने बुधवार को हाउस टैक्स की दो संपत्ति को सील किया। नगर निगम की संपत्ति सील की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.