सांसद ने भाजपा कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं
सांसद नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा की राज्य की वर्तमान सरकार के 100 दिन उपलब्धियों से भरे हुए हैं। इस दौरान सरकार ने जनता के हित मे एक से बढ़कर एक कार्य किए हैं।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़: सांसद नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा की राज्य की वर्तमान सरकार के 100 दिन उपलब्धियों से भरे हुए हैं। इस दौरान सरकार ने जनता के हित मे एक से बढ़कर एक कार्य किए हैं। वे भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
सांसद ने इस अवसर पर कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर सभी को चलना चाहिए। ऐसे महान महापुरुषों के जीवन एवं उपदेशों से शिक्षा लेते हुए सामाजिक समर्थता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की छवि विश्व मे सशक्त हुई है और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व मे हरियाणा सरकार प्रदेश का एक सामान विकास करवा रही है।