2 मार्च को पूरे देश की विधानसभाओं में निकाली जाएगी मोटरसाइकिल रैली : सैनी
संवाद सहयोगी, शहजादपुर राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश्
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 01:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, शहजादपुर
राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया गया है। जबकि विपक्ष इस मामले में जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है। राज्य मंत्री मारकंडा मंडल तथा नारायणगढ़ मंडल के बीएलए टू कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत करना है और पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। इसी मकसद से 2 मार्च को पूरे देश में हर विधानसभा क्षेत्र में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। मौके पर जिप चेयरमैन सुरेंद्र राणा, राजेश बतौरा, नरेंद्र राणा कुराली, नवीन शर्मा, अश्वनी अग्रवाल, सुरेन्द्र सैनी, अशोक साहनी, अशोक पाल, जस¨वद्र बख्तुआ मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें