अंबाला में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार अजय की मौत
मुलाना में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अजय सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी ...और पढ़ें
-1794508269167_m.webp)
मुलाना में कार की टक्कर से बाइक सवार अजय सिंह की मौत। सांकेतिक फोटो
संवाद सहयोगी, मुलाना। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय सिंह निवासी गांव धनौरी, मुलाना के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 15 वर्षों से एमएम अस्पताल में ही प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में अभय सिंह ने बताया कि उसका भाई अजय सिंह 11 नवंबर 2026 को शाम बाइक से जब गांव धनौरा अड्डा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अजय सिंह होटल रायल प्लाजा धनौरा के सामने मुख्य सड़क से मुड़े, तभी दोसदका की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार के चालक ने बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह उछलकर मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें मोटरसाइकिल सहित कुछ आगे तक सड़क पर घसीटता चला गया। इस दौरान कार का अगला टायर भी फट गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से घायल अजय सिंह को इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी ै।