औचक निरीक्षण में सेंट्रल जेल से मिले मोबाइल, सिमकार्ड व चार्जर
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शनिवार रात शहर की सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण के दौर
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शनिवार रात शहर की सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण के दौरान मोबाइल, सिमकार्ड, बैटरियां व चार्जर मिले। यह अवैध सामान जेल की बैरकों में बने बाथरूम व छतों पर लावारिस हालत में पड़ा था। बैरकों में मौजूद बंदियों से पूछताछ कर अवैध सामान बारे में पूछा गया लेकिन किसी ने भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। यह चे¨कग अभियान जेल के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक हरीश रंगा के नेतृत्व में चलाया गया था। रविवार अज्ञात बंदियों के खिलाफ जेल एक्ट का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। हैरान कर देने वाली बात है कि छह महीने पूर्व जेल में जैमर लगवा दिया गया है, बावजूद इसके अवैध सामान का मिलना बदस्तूर जारी है। सिमकार्डो की डिटेल निकालने के लिए साइबर सेल का सहयोग लिया जा रहा है ताकि पता चल सके कि किस बंदी ने कब-कब व किनसे संपर्क साधा।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से विवादों में चल रहे सेंट्रल जेल की छवि एकबार फिर दागदार हुई है। अधिकारियों को गुप्त सूचनाएं मिल रही थी कि जेल में अवैध मोबाइल व अन्य वस्तुओं का प्रयोग जारी है। ऐसे में डीजीपी जेल के आदेश पर एआइजी हरीश रंगा ने चे¨कग अभियान चलाया। इस तलाशी से बंदियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बंदियों के सामान की तलाशी ली गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उसके बाद छत, बाथरूम देखे गए। वहां छिपाकर रखे गए तीन मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड, एक बैल्ट, चार्जर व बैटरियां मिली। बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश यादव के मुताबिक जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात बंदियों के खिलाफ जेल एक्ट का केस दर्ज किया गया है।