बिच्छा राम को तीन वर्ष के लिए प्रधान चुना गया
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यू मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में हुई। राज्य उपप्रधान कुलवन्त शर्मा व देवराज शर्मा की अध्यक्षता में बिच्छा राम को सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए प्रधान चुना गया।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यू मैकेनिकल वर्करज यूनियन की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में हुई। राज्य उपप्रधान कुलवन्त शर्मा व देवराज शर्मा की अध्यक्षता में बिच्छा राम को सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए प्रधान चुना गया। अकतरअली साढ़ौरा को वरिष्ठ उपप्रधान, परमाल ¨सह शहजादपुर, रामकुमार बिलासपुर, कुलवन्त साढ़ौरा को उपप्रधान, ठाकुर ¨सह साढ़ौरा को सचिव, जरनैल ¨सह को कोषाध्यक्ष, लज्जा राम को चेयरमैन, रामकुमार साढ़ौरा को सहसचिव, रणदीप ¨सह को उपकोषाध्यक्ष, सेवाराम शहजादपुर को संगठन सचिव, रामपाल नारायणगढ़ को प्रचार सचिव तथा राज कुमार को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इस चुनाव में नारायणगढ़, शहजादपुर, साढ़ौरा व बिलासपुर के यूनियन से सम्बन्धित कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य प्रधान सतपाल वर्मा ने संविधान के तहत शपथ दिलवाई।